5 जनवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। वनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लेते हुए न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत से वंचित रखा। लाइव स्कोर
भोजनकाल तक साउथ अफ्रीका 107 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो चुकी है। पहले सत्र का खेल खत्म होने तक अब्राहम डिविलियर्स 59 और कप्तान फाफ डु प्लेसिस 37 रन बनाकर विकेट पर जमे हुए हैं। एबी डीविलियर्स ने अपने टेस्ट करियर का 41वां अर्धशतक जमाया है।
एबी डीविलियर्स और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बीच अबतक चौथे विकेट के लिए दोनों के बीच अबतक 95 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इस साझेदारी के दौरान दोनों बल्लेबाजों के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
पिछले चार सालों के बाद यह पहली दफा दोनों बल्लेबाजों ने टेस्ट मैचों में साथ में मिलकर 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी करने में सफलता पाई है। इससे पहले दोनों ने साल 2013 में जोहानसबर्ग टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ 205 रन की पार्टनरशिप करी थी।