India vs England 1st T20I: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार (22 जनवरी) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मे खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ सूर्यकुमार ने कप्तानी में खास कीर्तिमान बनाया। 

Advertisement

भारत के लिए 18 टी-20 इंटरनेशनल में कप्तानी के बाद सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के मामले में सूर्यकुमार पहले नंबर पर आ गए हैं, उनकी कप्तानी में यह 15वीं जीत है। इस लिस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पहले 18 मैच में 14 जीत हासिल की थी। 

Advertisement

हालांकि इस मुकाबले में वह बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे औऱ तीन गेंद में बिना खाता खोले जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हुए। बता दें कि इससे पहले नवंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में क्रमश: 4 रन और 1 रन पर आउट हुए थे। उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर में पहली बार ऐसा हुआ है, जब वह लगातार तीन बार सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए हैं। 

बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल मे 46 पारियों के बाद सूर्यकुमार पहली बार 0 पर आउट हुए हैं। 

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड 20 ओवर में 132 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें जोस बटलर ने 44 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली। उनके अलावा अलावा कोई और खिलाड़ी अपना योगदान नहीं दे पाया। 

इसके जवाब में भारत ने 12.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। जिसमें अभिषेक शर्मा ने 232.35 की स्ट्राईक रेट से 34 गेंदों में 79 रन की पारी खेली,जिसमें 5 चौके और 8 छक्के जड़े।

Advertisement

सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जनवरी (शनिवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार