सिडनी, 12 अप्रैल| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन ने कहा है कि खिलाड़ियों की क्षमता पर विश्वास करना चेन्नई सुपर किंग्स टीम की सफलता का राज है। वॉटसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे पहले खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। इसके बाद वह 2018 में खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Advertisement

वॉटसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के इंस्टाग्राम लाइव पर बातचीत के दौरान कहा, "आप 10 मैचों में रन नहीं बनाते हैं और फिर भी आप टीम में बने रहते हैं। पिछले सीजन में मुझपर विश्वास बनाए रखने के लिए शुक्रिया एमएस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगर कोई दूसरी टीम होती आप कब के टीम से बाहर चले गए होते। लेकिन धन्यवाद कि आप अभी भी टीम में हैं।"

वॉटसन ने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फाइनल में 57 गेंदों पर ही 117 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इसमें उन्होंने 11 चौके और आठ छक्के लगाए थे और चेन्नई को चैंपियन बनाया था।

उन्होंने पिछले सीजन के फाइनल में भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 59 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली थी।

वॉटसन ने कहा, " इस दौरान दुर्भाग्यवश मुझे लगा कि मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। लेकिन मैं रन नहीं बना पा रहा था और टीम में बना हुआ था। कई मैचों में असफल रहने के बाद मुझे लगा कि वे मुझे टीम से निकालने जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "और फिर चीजें बदल गई, जोकि मुझे पता था कि ऐसी चीजें होंगी। इसके लिए मैं एमएस धोनी और फ्लेमिंग को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने मुझपर विश्वास बनाए रखा।"

वॉटसन ने कहा, "इसके बाद इसने मुझे 10 फीट लंबा बना दिया। लीडरशिप की यही शानदार ताकत है। यह जानने के लिए कि आपको उन लोगों के साथ कब रहना है, जिन पर आपको विश्वास है। यह मेरे लिए आश्चर्यजनक है और मैं हमेशा उन लोगों का ऋणी रहूंगा।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार