पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) भले ही क्रिकेट खेलना छोड़ चुके हों लेकिन, उनकी फैन फॉलोइंग में तनिक भी गिरावट नहीं आई है। शाहिद अफरीदी की फैन फॉलोइंग में रोजाना इजाफा ही हुआ है। शाहिद अफरीदी भी अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं और ज्यादातर मौकों पर उनसे रूबरू होते हैं। इस बीच शाहिद अफरीदी के एक फैन ने उनसे गुजारिश की जिसका उन्होंने जवाब दिया है।

Advertisement

Sheraxii Tweets नाम के एक लड़के ने सिगरेट पीते हुए अपनी दो फोटो पोस्ट करते हुए उसमें शाहिद अफरीदी को टैग करते हुए लिखा, 'शाहिद अफरीदी से 1 रिप्लाई और सिगरेट पीना छोड़ दूंगा।' इस ट्वीट पर शाहिद अफरीदी ने रिएक्शन दिया है। शाहिद अफरीदी ने गुड बॉय लिखते हुए थंब्स अप की इमोजी पोस्ट की है।

Advertisement

शाहिद अफरीदी से रिप्लाई पाने के बाद उनके फैन का दिन बन गया और उसने सिगरेट पीना छोड़ने का वादा भी किया। बता दें कि शाहिद अफरीदी पाकिस्तान के सबसे कामयाब खिलाड़ियों में से एक हैं। शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान टीम के लिए 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी-20 मैच खेले हैं।

टेस्ट मैचों में इस खिलाड़ी ने 86.97 के स्ट्राइक रेट से 1716 रन वहीं वनडे इंटरनेशनल में 117.01 के स्ट्राइक रेट से 8064 रन और 395 विकेट वहीं टी 20 में 150 के स्ट्राइक रेट से 1416 रन और 98 विकेट इस खिलाड़ी के नाम है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार