3 जून। आईपीएल 2018 में कमाल का परफॉर्मेंस करने के बाद एबी डीविलियर्स ने झट से संन्यास लेकर हर किसी को चकित कर दिया। एबी डीविलियर्स ने उस वक्त संन्यास लेने का फैसला किया जब वो शानदार फॉर्म में थे। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

ऐसे में क्रिकेट फैन्स को एबी डीविलियर्स के फैसले से झटका जरूर लगा लेकिन इसके साथ ही एबी डीविलियर्स से जुड़ी एक खास खुशखबरी आई है। आगे जाने आखिर में इस टीम के लिए खेलेंगे एबी डीविलियर्स►

 
Advertisement

आपको बता दें कि जब से एबी डीविलियर्स ने संन्यास का फैसला लिया तभी से ये बात सभी के जेहन में थी क्या एबी फिर से क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे।

ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो एबी डीविलियर्स बिग बैश लीग 2018-19 में खेल सकते हैं। खबरों की मानें तो बिग बैश लीग के सभी फ्रेंचाईजी एबी डीविलियर्स को अपने टीम में शामिल करना चाहतें हैं।

इतना ही नहीं एबी डीविलियर्स को बिग बैश लीग में खेलने के लिए मोटी रकम भी देने की बात सामने आ रही है। वैसे रिपोर्ट्स की मानें तो एबी डीविलियर्स को सिडनी सिक्‍सर्स की टीम अपने साथ जोड़ने की कोशिश में लग चुकी है। PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

आपको बता दें कि पिछले सप्‍ताह डिविलियर्स के मैनेजर से इस फ्रेंचाइजी की बातचीत हुई है। हालांकि अभी यह खबर सामने नहीं आई है एबी डीविलियर्स किस फ्रेंचाइजी के लिए बिग बैश लीग में खेलते दिखेंगे। 

Advertisement

लेकिन इस खबर के आने से फैन्स के बीच खुशखबरी की लहर दौड़ गई है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार