पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़ा शॉट खेलने से दूर रखने के लिए सराहना की है। संदीप शर्मा ने पारी के आखिरी ओवर की अंतिम तीन गेंदों पर मात्र एक-एक रन दिया और राजस्थान रॉयल्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रोमांचक जीत दिला दी।

Advertisement

चेन्नई की मैच को आखिरी ओवर तक ले जाने की रणनीति इस मैच में काम नहीं आयी और वे तीन रन से यह मैच हार गए। चेन्नई की अपने घर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ मैचों में यह दूसरी हार है।

Advertisement

धोनी के आखिरी ओवर में दो छक्के मारने के बावजूद संदीप शर्मा ने 21 रनों का बचाव कर लिया।

जियोसिनेमा आईपीएल विशेषज्ञ ली ने संदीप की तारीफ करते हुए कहा, "मैच के बाद इंटरव्यू में संदीप ने जो कहा वह मुझे पसंद आया। उन्होंने कहा कि ओवर द विकेट गेंदबाजी करना काम नहीं आ रहा था इसलिए वह राउंड द विकेट आये लेकिन वह जगह उनकी पहुँच में थी। अगर एक इंच भी इधर-उधर होता तो वह छक्का चला जाता। धोनी बड़े शॉट मार रहे थे और पूरे स्टेडियम में दर्शकों का समर्थन उनके साथ था लेकिन संदीप ने इसके बावजूद अपना धैर्य कायम रखा और धोनी और रवींद्र जडेजा को बड़ा शॉट नहीं मारने दिया।"

ली के अलावा पूर्व भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह ने भी संदीप की सराहना करते हुए कहा, "जिस तरह उन्होंने ऐसे तनावपूर्ण माहौल में अपना संयम बनाये रखा वह तारीफ के काबिल है जबकि उन्होंने ओवर में खराब शुरूआत की थी।"

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

आरपी सिंह ने कहा, "हमने धोनी के बारे में सुना है कि वह गेंदबाज की छोटी सी गलती का भी फायदा उठा लेते हैं और छक्का जड़ देते हैं। वह हमेशा गेंदबाज पर दबाव बनाते हैं। आप कल्पना कीजिये कि उस समय संदीप शर्मा की मानसिक हालत क्या होगी। उन्होंने ऐसे हालात में जिस तरह आखिरी तीन गेंदें डालीं, वह देखने लायक था।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार