शेफील्ड शील्ड के मुकाबले में कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने फील्डिंग का ऐसा नजारा दिखाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। शॉर्ट लेग पर खड़े बैनक्रॉफ्ट ने महज 0.38 सेकेंड के रिएक्शन टाइम में एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। इस शानदार प्रयास ने मैच का माहौल ही बदल दिया और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।

Advertisement

शनिवार (14 मार्च) से क्रिकेट सेंट्रल सिडनी में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टस्ट क्रिकेट लीग शेफील्ड शील्ड के मुकाबले के दौरान फील्डिंग का एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैमरून बैनक्रॉफ्ट ने शॉर्ट लेग पर खड़े होकर ऐसा कैच लपका जिसे इस सीजन के सबसे बेहतरीन कैचों में गिना जा रहा है।

Advertisement

यह घटना न्यू साउथ वेल्स की पहली पारी के दौरान हुई। बल्लेबाज लचलन शॉ ऑफ स्पिनर कोरी रोचिच्चियोली की गेंद का सामना कर रहे थे। रोचिच्चियोली ने ऑफ ब्रेक डाली, जिस पर शॉ ने डिफेंसिव शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर तेजी से शॉर्ट लेग की तरफ हवा में चली गई।

गेंद इतनी तेजी से आई कि वहां खड़े कैमरून बैनक्रॉफ्ट के पास सोचने का भी समय नहीं था। लेकिन उन्होंने शानदार रिफ्लेक्स दिखाते हुए अपने दाईं ओर एक हाथ से गेंद को पकड़ लिया। यह पूरा वाकया सिर्फ 0.38 सेकेंड में हुआ, जो इस कैच को और भी खास बनाता है। इस कैच के साथ ही लचलन शॉ की पारी 64 गेंदों में 22 रन पर खत्म हो गई।

VIDEO:

बैनक्रॉफ्ट के इस शानदार कैच ने गेंदबाज कोरी रोचिच्चियोली को मैच का दूसरा विकेट दिलाया। बाद में रोचिच्चियोली ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में 62 रन देकर कुल पांच विकेट अपने नाम किए और न्यू साउथ वेल्स की टीम को 232 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

न्यू साउथ वेल्स के लिए मैथ्यू गिल्क्स ने 51 और जोश फिलिप ने 52 रन की पारी खेली, लेकिन वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज लगातार विकेट लेते रहे और टीम बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रही। जवाब में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 17 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 33 रन बना लिए थे। उस समय कैमरून बैनक्रॉफ्ट (15*) और कप्तान सैम व्हाइटमैन (7*) क्रीज पर मौजूद थे और टीम अभी भी 199 रन पीछे थी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार