ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल 2021 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में मैक्सवेल ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली थी जिसके बाद स्पेसएक्स और टेस्ला के संस्थापक दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति एलन मस्क का ट्वीट सुर्खियों में आया।

Advertisement

एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा, 'मैक्सवेल अविश्वसनीय थे।' एलन मस्क का यह ट्वीट कुछ ही देर में वायरल हो गया और कुछ फैंस द्वारा समझा गया कि एलन मस्क ग्लेन मैक्सवेल की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन, ऐसा नहीं था दरअसल एलन मस्क भौतिक विज्ञानी जेम्स क्लर्क मैक्सवेल के बारे में बात कर रहे थे।

Advertisement

बता दें कि ICC T20 विश्व कप 2021 से ठीक पहले, ग्लेन मैक्सवेल ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप के लिए अपने टॉप 5 खिलाड़ियों का चुनाव किया है। ग्लेन मैक्सवेल को अपने टी20 टीम में किन्हीं पांच खिलाड़ियों को चुनने के लिए कहा गया था। मैक्सवेल ने ऐसे 5 खिलाड़ियों को चुना है जो दुनिया में किसी भी पांच टी 20 टीम को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

ग्लेन मैक्सवेल ने टी-20 क्रिकेट के शानदार गेंदबाजों में शामिल जसप्रीत बुमराह को भी अपने टॉप 5 लिस्ट में शामिल नहीं किया है। मैक्सवेल ने अपनी टीम में बतौर तेज गेंदबाज शॉन टेट को शामिल किया है। वहीं उनकी टीम में 2 ऑलराउंडर भी हैं जो गेंदबाजी कर सकते हैं। बेन स्टोक्स और आंद्रे रसेल मैक्सवेल की टॉप 5 लिस्ट में शामिल हैं।

ग्लेन मैक्सवेल ने इस 5 खिलाड़ियो को अपनी टीम में शामिल किया है: राशिद खान, आंद्रे रसेल, बेन स्टोक्स, एडम गिलक्सिट (विकेटकीपर), शॉन टेट। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार