Glenn Phillips Record: न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) में भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाया। उन्होंने पहली पारी में 216 गेंदे खेली और 14 चौके लगाकर 118 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी के साथ ग्लेन फिलिप्स ने इतिहास रचा और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के एक World Record की बराबरी की।
ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास: 29 वर्षीय ग्लेन फिलिप्स दुनिया के ऐसे सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगाने का कारनामा किया। ग्लेन फिलिप्स से पहले सिर्फ रोहित शर्मा ने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ एक ही कैलेंडर ईयर में वनडे, टेस्ट और टी20 सेंचुरी ठोकी थी। 2026 में ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ ये कारनामा किया है।
एक कैलेंडर ईयर में तीनों फॉर्मेट में एक ही टीम के खिलाफ शतक
- रोहित शर्मा – श्रीलंका के खिलाफ 2017
- ग्लेन फिलिप्स – भारत के खिलाफ 2026
इतना ही नहीं, ग्लेन फिलिप्स न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के भी ऐसे पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक विरोधी टीम के सामने तीनों ही फॉर्मेट में शतक ठोके। अब तक न्यूजीलैंड के किसी भी दूसरे खिलाड़ी ने ये कारनामा नहीं किया था। ग्लेन फिलिप्स ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर हैं।
मैच का हाल: न्यूजीलैंड को वेलिंगटन टेस्ट में पहली बल्लेबाज़ी मिली और उन्होंने कुल 368 रन बनाए। कीवी टीम के लिए हेनरी निकोल्स (335 गेंदों पर नाबाद 175 रन) और ग्लेन फिलिप्स (216 गेंदों पर 118 रन) ने शतक लगाया। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने भी 11 ओवर खेले हैं। उन्होंने बिना कोई विकेट खोए 28 रन जोड़ लिए हैं। मैदान पर यशस्वी जायसवाल (40 गेंदों पर 17 रन) और केएल राहुल मौजूद (26 गेंदों पर 11 रन) हैं।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।