12 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)।  निदास ट्रॉफी के चौथे मैच में श्रीलंका और भारत की टीम आज आमने- सामने हैं। दोनों टीमों के लिए आज का यह मैच काफी अहम है।

Advertisement

इस समय तीनों टीम टूर्नामेंट में 1- 1 मैच जीत चुकी है। यानि यह टूर्नामेंट एक दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। आपको बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। 

ऐसे में भारत की टीम आज का मैच जीतने की काफी कोशिश करेगी। उससे पहले एक बुरी खबर आजके मैच को लेकर आई है।

खबर है कि इस समय कोलंबो में बारिश का खतरा मंडरा रहा है और जहां तक मैच को लेकर कहा जा रहा है कि देरी से शुरू हो सकती है।

इस समय मैदान को कवर से ढ़का गया है। देखना होगा कि इस मैच को लेकर अगला अपडेट कब आती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार