GT vs LSG Today Match Prediction: Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants, Dream 11 Team, IPL 2023 का 51वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रविवार (7 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन पिछली बार जब इन दोनों टीमों की आपस में भिड़ंत हुई थी तब गुजरात टाइटंस ने सुपर जायंट्स को 7 रनों से हराया था। ऐसे में अब लखनऊ की टीम मौजूदा चैंपियन से हिसाब बराबर करना चाहेगी।

Advertisement

इस मुकाबले में आप गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर दांव खेल सकते हैं। हार्दिक शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 15 गेंदों पर नाबाद 39 रनों की पारी खेली थी। वहीं बॉलिंग करके उन्होंने एक विकेट भी अपने नाम किया था। आईपीएल 2023 में वह अब तक 9 मैचों में 252 रन और 3 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उपकप्तान के तौर पर आप मार्कस स्टोइनिस या राशिद खान को चुन सकते हो।

GT vs LSG: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 07 मई 2023
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू -  नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

GT vs LSG: Pitch Report

यह मुकाबला गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। पिच से बल्लेबाज़ों और तेज गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है।

यहां पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। DC ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करके स्कोरबोर्ड पर 131 रनों का टारगेट सेट किया था, इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में सिर्फ 125 रन ही बना सकी थी और मुकाबला 5 रनों से गंवा बैठी थी।

GT vs LSG Head-to-Head

कुल - 03
गुजरात टाइटंस - 03
लखनऊ सुपर जायंट्स - 00

GT vs LSG: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants Dream 11 Team

विकेटकीपर - ऋद्धिमान साहा, निकोलस पूरन
बल्लेबाज़ - डेविड मिलर, शुभमन गिल
ऑलराउंडर - मार्कस स्टोइनिस (उपकप्तान), हार्दिक पांड्या (कप्तान), काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज़ - मोहम्मद शमी, राशिद खान, नवीन उल हक

Gujarat Titans Probable Playing XI

ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल

Lucknow Super Giants Probable Playing XI

मनन वोहरा, काइल मेयर्स, करण शर्मा, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान 

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार