Advertisement

राजकोट, 18 अप्रैल | क्रिस गेल (77) और कप्तान विराट कोहली (64) की सलामी जोड़ी की तूफानी पारियों के बाद युजवेंद चहल (31-3) की उम्दा गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम ने मंगलवार को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 20वें राउंड रोबिन लीग मैच में गुजरात लायंस 21 रनों से हरा दिया। बेंगलोर ने गुजरात के सामने 214 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन 20 ओवरों की समाप्ति तक गुजरात की टीम सात विकेट पर 197 रन ही बना सकी।

बड़े और चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसने एक रन के कुल योग पर अपने कैरेबियाई सलामी बल्लेबाज ड्वायन स्मिथ (1) का विकेट गंवा दिया। कप्तान सुरेश रैना ने आते ही तेज शुरूआत की और आठ गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्के लगाते हुए 23 रन बनाए लेकिन 37 के कुल योग पर युजवेंद्र चहल का शिकार हुए। 

एक छोर पर हालांकि ब्रेंडन मैक्लम का जादू चल रहा था। मैक्लम ने अपने नए साथी एरान फिंच के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को मुशिक्ल से निकालने का प्रयास किया लेकिन फिचं 15 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाने के बाद 103 के कुल योग पर पवेलियन लौट गए। लायंस को सबसे बड़ी उम्मीद फार्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से थी लेकिन श्रीनाथ अरविंद ने एक के निजी योग पर उन्हें चलता कर लायंस की मानो कमर ही तोड़ दी।

Advertisement

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

कार्तिक का विकेट 106 के कुल योग पर गिरा। इस बीच मैक्लम ने 30 गेंदों पर 50 रन पूरे किए। वह एक छोर सम्भाले थे और ऐसा लग रहा था कि अपनी ख्याति के साथ न्याय करते हुए वह लायंस की नैया पार लगा देंगे लेकिन 137 के कुल योग पर उनका भी संयम जवाब दे गया। मैक्लम को चहल ने चलता किया। मैक्लम ने 44 गेंदों का सामना कर दो चौके और सात छक्के लगाए। गेंद के साथ काफी महंगे साबित हुए रवींद्र जडेजा ने तेजी से रन बटोरने का प्रयास करते हुए दबाव कम करने की कोशिश की लेकिन 165 के कुल योग पर वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।

जडेजा ने 22 गेदों पर दो चौकों की मदद से 23 रन बनाए। अंतिम समय में ईशान किशन ने खुलकर हाथ दिखाए और 16 गेंदों का सामना करते हुए बहादुरी से 39 रन बनाए। ईशान ने अरविंद द्वारा फेंके गए पारी के 19वें ओवर में 20 रन लेकर अपनी टीम को दौड़ में बनाए रखा लेकिन अंतिम ओवर टीम को जीत तक ले जाने का मौका उनके हाथ से निकल गया। ईशान ने दो चौके और चार छक्के लगाए।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पवन नेगी ने इस मैच में काफी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में 21 रन खर्च किए और एक सफलता हासिल की। इससे पहले, लायंस की ओर से बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर उतरी चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में महज दो विकेट खोकर 213 रन बनाए।  पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैलेंजर्स को कोहली और गेल की जोड़ी ने तूफानी शुरूआत दी और गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस जोड़ी ने 6.5 ओवरों में टीम का आकंड़ा 50 तक पहुंचा दिया। 

कोहली और गेल यहीं नहीं रूके। इन दोनों ने अपने बीच 10वीं शतकीय साझेदारी की। यह जोड़ी आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली जोड़ी है। कोहली और गेल ने पहले विकेट लिए 12.4 ओवरों में 9.63 की औसत से 122 रन जोड़े। 

खतरनाक गेल को बासिल थंपी ने शानदार यॉर्कर फेंक पवेलियन भेजा। गेल ने अपनी आतिशी पारी में 38 गेंदें खेली और सात छक्के तथा पांच चौके लगाए। गेल ने साथ ही इस मैच में टी-20 क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किए। वह यह रिकार्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। 

गेल के जाने के मेहमान टीम के कप्तान कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 50 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का मारने वाले कोहली को धवल कुलकर्णी ने पवेलियन की राह दिखाई। कोहली 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 159 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

गेल और कोहली के जाने के बाद ट्रेविस हेड (नाबाद 30) और केदार जाधव (नाबाद 38) ने गुजरात के गेंदबाजों की पिटाई की और तेजी से रन बटोरने चालू रखे। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 4.1 ओवर में 12.96 की औसत से 54 रनों की साझेदारी की। 

जाधव ने अपनी पारी में 16 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा दो छक्के लगाए। वहीं ट्रेविस ने भी 16 गेंदें खेलीं और दो चौके सहित एक छक्का लगाया।  गुजरात के सबसे महंगे गेंदबाज रवींद्र जडेजा रहे। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में 57 रन दिए और एक भी विकेट नहीं लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार