दुबई, 2 जनवरी अडानी स्पोर्ट्सलाइन के स्वामित्व वाली गल्फ जायंट्स ने सोमवार को दुबई, अबु धाबी और शारजाह में 13 जनवरी से 12 फरवरी तक होने वाली इंटरनेशनल लीग टी20 (आईएलटी20) के पहले सीजन के लिए अपनी जर्सी लॉन्च की।

Advertisement

जेम्स विंस की कप्तानी वाली गल्फ जायंट्स यह जर्सी पहनेगी, जिस पर एक सुनहरा बाज है, जो संयुक्त अरब अमीरात का राष्ट्रीय पक्षी है। विंस इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे, जिसने 2019 में घर में अपना पहला वनडे विश्व कप जीता था।

Advertisement

वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग, न्यूजीलैंड की सुपर स्मैश और दक्षिण अफ्रीका की अब बंद हो चुकी मजांसी सुपर लीग में खेल चुके हैं। वह जायंट्स के लिए शिमरोन हेटमायर, रेहान अहमद, क्रिस जॉर्डन, डेविड विसे और टॉम बैंटन जैसे खिलाड़ियों के साथ टीम बनाएंगे, जहां एंडी फ्लावर मुख्य कोच हैं।

टीम ने स्थानीय प्रतिभा के रूप में अयान खान, संचित शर्मा, संयुक्त अरब अमीरात के कप्तान सीपी रिजवान और अश्वंथ वलथप्पा की सेवाएं भी हासिल की हैं। गल्फ जायंट्स 15 जनवरी को प्रतिष्ठित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में अबु धाबी नाइट राइडर्स के खिलाफ आईएलटी20 में अपने अभियान की शुरूआत करेंगे।

वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग, न्यूजीलैंड की सुपर स्मैश और दक्षिण अफ्रीका की अब बंद हो चुकी मजांसी सुपर लीग में खेल चुके हैं। वह जायंट्स के लिए शिमरोन हेटमायर, रेहान अहमद, क्रिस जॉर्डन, डेविड विसे और टॉम बैंटन जैसे खिलाड़ियों के साथ टीम बनाएंगे, जहां एंडी फ्लावर मुख्य कोच हैं।

Also Read: SA20, 2023 - Squads & Schedule

Advertisement

गल्फ जायंट्स टीम: जेम्स विंस (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, क्रिस जॉर्डन, क्रिस लिन, टॉम बैंटन, डोमिनिक ड्रेक्स, डेविड विसे, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, कैस अहमद, रिचर्ड ग्लीसन, ओली पोप, रेहान अहमद, सीपी रिजवान, अयान अफजल खान, संचित शर्मा, और अश्वंथ वलथप्पा।

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार