यशस्वी जायसवाल (60) और जोस बरलर (79) के शानदार एवं तूफानी अर्धशतकों तथा शिमरॉन हेटमायर की नाबाद 39 रन की आतिशी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानिवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में चार विकेट पर 199 रन का मजबूत स्कोर बना दिया।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने इस फैसले का फायदा उठाते हुए तूफानी शुरूआत की। जायसवाल ने खलील अहमद के पहले ओवर में पांच चौके जड़ते हुए 20 रन ठोक डाले। जायसवाल ने 31 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन ठोके। बटलर ने 51 गेंदों पर 79 रन में 11 चौके और एक छक्का लगाया।

Advertisement

कप्तान संजू सैमसन शून्य और रियान पराग सात रन बनाकर आउट हुए जबकि हेटमायर ने 21 गेंदों पर नाबाद 39 रन में एक चौका और चार छक्के उड़ाए।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने इस फैसले का फायदा उठाते हुए तूफानी शुरूआत की। जायसवाल ने खलील अहमद के पहले ओवर में पांच चौके जड़ते हुए 20 रन ठोक डाले। जायसवाल ने 31 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 60 रन ठोके। बटलर ने 51 गेंदों पर 79 रन में 11 चौके और एक छक्का लगाया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार