न्यूजीलैंड के आलराउंडर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) ने कप्तान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) की भारत के खिलाफ पहले टी20 में 2/11 के इकोनॉमिकल स्पैल की जमकर सराहना करते हुए उन्हें लिमिटेड ओवर क्रिकेट में बेस्ट स्पिनरों में से एक बताया।

Advertisement

मिचेल सेंटनर ने चार ओवरों में बेहद कंजूसी के साथ गेंदबाजी करते हुए मात्र 11 रन देकर दो विकेट झटके। उन्होंने 18 डॉट बॉल डालीं और पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में इन फॉर्म सूर्यकुमार यादव को मैडन ओवर भी फेंका।

Advertisement

उन्होंने रांची की पिच पर गेंद को घुमाते हुए शुभमन गिल और दीपक हुड्डा के विकेट झटके और न्यूजीलैंड ने 21 रन से मुकाबला जीत कर इस दौरे की पहली जीत हासिल की।

डेरिल मिचेल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, वह लिमिटेड ओवर क्रिकेट में इस समय दुनिया के बेस्ट स्पिनरों में से एक हैं। उन्होंने अपनी क्लास साबित की। यह उनकी तरफ से विशेष स्पैल था जिसने हमें जीतने के लिए अच्छी स्थिति में डाल दिया। वह न्यूजीलैंड के लिए लम्बे समय से ऐसा कर रहे हैं। हम भाग्यशाली हैं कि वह हमारे पास हैं।

डेरिल ने 30 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाये जिसमें आखिरी ओवर में मारे गए 27 रन शामिल थे। न्यूजीलैंड ने 176/6 रन बनाये और अंत में मुकाबला 21 रन से जीता।

उन्होंने कहा कि लगगभग 180 के स्कोर ने उन्हें इसका बचाव करने की उम्मीद दी और वे सफल रहे।

Advertisement

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार