एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम एशिया कप 2023 के 12वें मैच में इंडिया ए ने राजवर्धन हैंगरगेकर (Rajvardhan Hangargekar) के 5 विकेट और साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के शतक की मदद से पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंडिया ए ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

पाकिस्तान ए पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में 10 विकेट खोकर 205 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कासिम अकरम ने बनाये। उन्होंने 63 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौको की मदद से 48 रन की पारी खेली। वहीं सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 36 गेंद में 8 चौको की मदद से 36 रन का योगदान दिया। वहीं मुबासिर खान ने 28(38) रन का योगदान दिया। इंडिया ए की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट राजवर्धन हैंगरगेकर ने लिए। उनके अलावा 3 विकेट मानव सुथार ने अपने नाम किये। वहीं एक-एक विकेट रियान पराग और निशांत सिंधु को मिले। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए ने मैच को 36.4 ओवर में 2 विकेट खोकर और 210 रन बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने बनाये। उन्होंने 110 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौको और 3 छक्कों की मदद से 104* रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा निकिन जोस ने 64 गेंद में 7 चौको की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से एक-एक विकेट मुबासिर खान और मेहरान मुमताज को मिले। 

इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, यश धुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, हर्षित राणा, नितीश रेड्डी, राजवर्धन हैंगरगेकर। 

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, हसीबुल्लाह खान, मोहम्मद हारिस (कप्तान और विकेटकीपर), कामरान गुलाम, साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, कासिम अकरम, मुबासिर खान, मेहरान मुमताज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहनवाज दहानी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार