नई दिल्ली, 3 फरवरी)| भारत के महान स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह सोमवार से शुरू होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की कप्तानी करेंगे तो वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को झारखंड की कप्तानी सौपी गई है। किशन दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की जगह लेंगे।

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

पंजाब के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। यशपाल शर्मा के तहत चयनकर्ताओं ने टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

मनदीप सिंह, मनन वोहरा, शुभमन गिल, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल और बरिंदर सिंह सरन पंजाब की ओर से कुछ प्रमुख खिलाड़ी हैं।

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

झारखंड के लिए विराट सिंह, सौरभ तिवारी, शाहबाज नदीम और वरुण आरोन प्रमुख खिलाड़ी होंगे।

पंजाब टीम : हरभजन सिंह (कप्तान), युवराज सिंह (उप-कप्तान), मनन वोहरा, मनदीप सिंह, गुरकीरत सिंह मान, अभिषेक गुप्ता, गीतांश खेड़ा, सिद्धार्थ कौल, संदीप शर्मा, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, बरिंदर सिंह सरन, मयंक मार्कन्डे, शरद लुम्बा।

झारखंड टीम : ईशान किशन (कप्तान), विराट सिंह, नजीम सिद्दीकी, सुमित कुमार, कुमार देबब्रत, सौरभ तिवारी, अतुल सिंह सुरवर, उत्कर्ष सिंह, आदित्य रॉय, शाहबाज नदीम, राहुल शुक्ला, मोनू सिंह, वरुण एरोन, जसरन सिंह, विकास सिंह ।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार