28 फरवरी। डीवाई पाटिल टी-20 कप में बैंक ऑफ वड़ोदरा के खिलाफ मैच में रिलायंस वन टीम के लिए हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन एक साथ मैदान पर उतरे हैं। यह पहली बार है जब ये चोटिल खिलाड़ी कोई मैच खेलने मैदान पर नजर आ रहे हैं।

Advertisement

पहले से ये खबर थी कि डीवाई पाटिल टी-20 कप टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और शिखर धवन रिलायंस वन टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। इस मैच में रिलायंस वन टीम की ओर से शिखर धवन और सौरव तिवारी ओपनर के तौर पर मैदान पर उतरे हैं।

Advertisement

शिखर धवन, हार्दिक पांड्या और भुवी की शानदार वापसी

पहले बल्लेबाजी करते हुए रिलायंस वन की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन बनाए। जिसमें हार्दिक पांड्या ने 25 गेंद पर 38 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने 1 चौका और 4 छक्का जमाने में सफल रहे। इसके अलावा शिखर धवन 11 गेदं पर 10 रन बनाकर आउट हुए। धवन ने 1 चौका और 1 छक्का जमाने में सफल रहे। भुवनेश्वर कुमार ने 6 गेंद पर 10 रन की पारी खेली। जिसमें 1 चौका शामिल रहा। वहीं रिलायंस वन टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन सौरव तिवारी ने बनाए। सौरव तिवारी ने 33 गेंद पर 41 रनों की पारी खेली। जिसमें 3 छक्के और 1 चौका शामिल रहा।

रिलायंस वन टीम
हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, दिग्विजय देशमुख, राहुल चाहर, प्रिंस बलवंत राय, जयंत यादव (कप्तान), राहुल शुक्ला, उन्मुक्त चंद, शिखर धवन और सौरभ तिवारी

Advertisement

बैंक ऑफ वड़ोदरा 

रोहन कदाम (C), एकेएस एस एल, करियप्पा के सी, जीशान अली सैयद, निजर नियास,कोडंडा अजित कार्तिक,सुजाता गौड़ा,शिवकुमार रक्षित, नागा भतार, राहुल दल, वरून सूद

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार