15 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत औऱ साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बड़े ही बचकाने तरीके से रनआउट हो गए। जिसके बाद टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटरों और फैंस ने उनकी जमकर क्लास लगाई। किसी फैन ने उन्हें बच्चा क्रिकेटर, किसी ने स्कूल का क्रिकेटर औऱ सबसे बेवकूफ क्रिकेटर भी कह डाला। 

Advertisement

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने तो पांड्या को घमंडी तक कह डाला। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

ऐसा लग रहा था कि पांड्या भी आज अपने टेस्ट करियर में सबसे बेहतरीन पारी खेलेगें लेकिन 68वें ओवर की पहली ही गेंद पर वेरनॉन फिलैंडर के द्वारा रन आउट हो गए। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने अपना विकेट खुद फेंका। क्योंकि जब वेरनॉन फिलैंडर का थ्रो स्टंप पर लगा तो हार्दिक पूरी तरह से क्रिज के अंदर पहुंच गए थे लेकिन पांड्या का बैट और शरीर हवा में था जिसके कारण थर्ड अंपायर ने पांड्या को रन आउट दे दिया।

देखें ट्विटर पर कैसे लगी हार्दिक पांड्या की क्लास
 

कप्तान कोहली (153) की बेहतरीन शतकीय पारी के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में सोमवार को अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए। इस पारी के आधार पर भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से 28 रन पीछे है। मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 335 रन बनाए थे। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

भारत के लिए पहली पारी में कोहली के अलावा, सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने 46 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने 38 रनों का योगदान दिया।इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया।  साउथ अफ्रीका के लिए मोर्ने मोर्केल ने चार विकेट लिए, वहीं वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज, कगीसो रबाडा लुंगी नगीदी को एक-एक सफलता मिली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार