28 सितंबर, बेंगलोर (CRICKETNMORE)। 335 रन का पीछा करने उतरी भारत की टीम के 3 विकेट 174 रन पर गिर गए हैं। रोहित शर्मा 65 रन और रहाणे 53 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं विराट कोहली एक बार फिर अभाग्यशाली रहे। कोहली 21 रन बनाकर आउट हो गए। लाइव स्कोर

Advertisement

इस समय हार्दिक पांड्या और केदार जाधव बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाज भारतीय पारी को आगे ले जाने की भरपूर कोशिश कर रहे है ंखासकर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या की यह गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने अबतक ये खबर लिखे 27 रन बनाए हैं और अपनी पारी में 3 छक्के जमा लिए हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने अपने वनडे करियर में 500 रन भी पूरे कर लिए। इसके साथ - साथ हार्दिक पांड्या ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

हार्दिक पांड्या भारत के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने अपने पहले 25 वनडे मैचों तक 500 रन और 25 विकेट भी चटकाने का कमाल किया हो। हार्दिक पांड्या ने 25 वनडे मैच में अबतक 28 विकेट चटका लिए हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या वर्ल्ड के 11वें ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 25 वनडे के अंदर 500 रन और 25 विकेट लेने का कमाल किया हो। हार्दिक पांड्या की यह गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

आपको बता दें कि कपिल देव ने अपने शुरूआती 25 वनडे मैच में 466 रन और 27 विकेट चटकाए थे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार