IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2022 के मुकाबले में टीम इंडिया ने पड़ोसी मुल्क को करारी शिक्सत दी। टीम इंडिया को मिली इस जीत के नायक रह हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)। ना केवल बैंटिग बल्कि अपनी बॉलिंग से भी हार्दिक ने विपक्षी टीम के परखच्चे उड़ा दिए। इस मैच के बाद हार्दिक से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो बाउंड्री लाइन पर अपने भाई क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

हार्दिक को बाउंड्री पर जाकर अपने भाई क्रुणाल पांड्या के साथ गपशप करते हुए देखा जाता है। भाई के प्रदर्शन से क्रुणाल पांड्या का हृदय भी द्रवित हो उठता है। उनके चेहरे पर साफ दिख रहा होता है कि वो अपने छोटे भाई के प्रदर्शन से कितना ज्यादा खुश हैं। हार्दिक के इस प्रदर्शन के बाद उनकी तारीफ में क्रुणाल ने ट्वीट भी किया था।

Advertisement

क्रुणाल पांड्या ने अपने ट्वीट में हार्दिक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'तुम सुपरस्टार हो। क्या मैच था! क्या खिलाड़ी है! हार्दिक पांड्या अच्छा किया।' बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप में अपनी पहली जीत दर्ज की है।

टीम इंडिया का अगला मुकाबला हॉगंकांग से 31 अगस्त को होना है। वहीं पाकिस्तान के लिए हॉगंकांग के खिलाफ मैच करो या मरो का होगा। अगर पाकिस्तान की टीम उस मुकाबले में हारती है तो फिर उसका एशिया कप से पत्ता कट जाएगा। वहीं भारत ने लगभग-लगभग पाकिस्तान को हराकर सुपर-4 में जगह फिक्स कर ली है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार