मेजर लीग क्रिकेट (MLC 2026) में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और सिएटल ऑर्कास के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में हरमीत सिंह ने अपनी शानदार फील्डिंग से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने बिजली जैसी फुर्ती दिखाते हुए जेवियर बार्टलेट को शानदार डायरेक्ट हिट से रन आउट किया। 

Advertisement

फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स और सिएटल ऑर्कास के बीच शनिवार (27 जून) को खेला गया मेजर लीग क्रिकेट 2026 का 11वां मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए, लेकिन मैच के दौरान हरमीत सिंह की शानदार फील्डिंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।

Advertisement

यह घटना सिएटल ऑर्कास की पारी के 16वें ओवर के दौरान देखने को मिली। गेंदबाजी कर रहे मार्कस स्टोइनिस की बैक ऑफ लेंथ गेंद को हसन खान ने हल्के हाथों से बैकवर्ड पॉइंट की तरफ खेला और तुरंत एक रन के लिए दौड़ पड़े। हरमीत सिंह तेजी से गेंद की तरफ भागे, गेंद को साफ तरीके से उठाया और बिना एक पल गंवाए स्ट्राइकर एंड की तरफ सीधा थ्रो मार दिया।

उनका निशाना बिल्कुल सटीक बैठा और गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई। जेवियर बार्टलेट क्रीज तक पहुंचने से काफी दूर रह गए और उन्हें 10 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। 

VIDEO:

मैच की बात करें तो सिएटल ऑर्कास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए शायन जहांगीर ने 25 गेंदों में 62 रन बनाए, जबकि मैथ्यू ब्रीट्जके ने 29 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने सिर्फ 39 गेंदों में 87 रन की विस्फोटक पारी खेली। मैच आखिरी ओवर तक पहुंचा, लेकिन ब्रॉडी काउच ने 14 गेंदों में नाबाद 26 रन की अहम पारी खेलते हुए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को दो गेंद शेष रहते दो विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार