Harry Brook Ruled out of T20 Series: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Test) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में 25 जनवरी से खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक (Harry Brook) पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

हैरी ब्रूक व्यक्तिगत कारणों की वजह से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले वापस अपने घर लौट चुके हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने फिलहाल ब्रूक के वापस स्वदेश लौटने का कारण नहीं बताया है। ये भी जान लीजिए कि उनकी रिप्लसमेंट की भी घोषणा फिलहाल नहीं हुई है, लेकिन जल्द ECB उनकी रिप्लसमेंट का ऐलान कर सकती है। 

Advertisement

हैरी ब्रूक के टेस्ट क्रिकेट में आंकड़ें

आपको बता दें कि ब्रूक का ऐसे टेस्ट सीरीज से अचानक बाहर हो जाना इंग्लिश टीम के लिए एक बड़ा झटका है। ब्रूक टेस्ट टीम के मिडिल ऑर्डर के एक घातक बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने अब तक 12 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान उन्होंने 62.15 की शानदार औसत के साथ कुल 1181 रन ठोके हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक बनाए हैं।

टेस्ट सीरीज के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें

भारतीय टेस्ट टीम (पहले दो टेस्ट) - रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, श्रीकर भरत, आवेश खान, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, और मुकेश कुमार।

Advertisement

Also Read: Live Score

इंग्लैंड टेस्ट टीम - बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार