IND-A vs PAK-A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स (Asia Cup Rising Stars 2026) में भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच रविवार (22 नवंबर) को दोहा के एशियन टाउन क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप-बी का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) और पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद इमरान रंधावा (Mohammad Imran Randhawa) के बीच तीखी बहस देखने को मिली। मामला इतना बढ़ गया कि अंपायर को बीच में आना पड़ा।

यह घटना पाकिस्तान की पारी के 40वें ओवर में हुई, जब हर्षित राणा गेंदबाजी कर रहे थे और इमरान रंधावा फरहान यूसुफ के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। हर्षित ने रंधावा के पैड की तरफ यॉर्कर लेंथ गेंद डाली, जिसे पाकिस्तानी बल्लेबाज ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लेने के लिए दौड़ लगा दी। रन पूरा करते समय रंधावा का कंधा हर्षित राणा से टकरा गया।

इस टक्कर से भारतीय तेज गेंदबाज नाराज हो गए और उन्होंने तुरंत पीछे मुड़कर रंधावा की ओर देखा। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला और गरमा गया और हर्षित राणा रंधावा की ओर बढ़ने लगे। पाकिस्तानी बल्लेबाज ने भी इसका जवाब दिया। स्थिति बिगड़ती देख मैदानी अंपायर ने तुरंत बीच में आकर दोनों को अलग किया और हर्षित राणा को शांत रहने के लिए कहा।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान ने भारत के सामने रखा 314 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत-ए के सामने 314 रन का लक्ष्य रखा। टीम की ओर से हसन नवाज ने 82 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली। वहीं माज सदाकत ने 63 गेंदों में 59 रन बनाए, जबकि फरहान यूसुफ ने 48 गेंदों में 56 रन की अहम अर्धशतकीय पारी खेली। इन पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने भारत के सामने यह चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार