अबु धाबी, 22 सितम्बर (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली, अफगानिस्तान के असगर अफगान और राशिद खान पर एशिया कप-2018 के मैच में गलत व्यवहार के कारण नकारात्मक अंक आए हैं साथ ही मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान की टीमें शुक्रवार को आमने-सामने थीं जहां रोचक मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी। 

Advertisement

इसी मैच के दौरान इन खिलाड़ियों को आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है और एक-एक नकारात्मक अंक जोड़ा गया है। इससे अफगानिस्तान के कप्तान असगर के नकारात्मक अंकों की संख्या दो हो गई है। उनके हिस्से फरवरी-2017 में भी एक नकारात्मक अंक आया था। 

Advertisement

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, हसन और असगर को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 का दोषी पाया गया है। जिसमें, "खेल भावना को आहत करना" शामिल है। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

वहीं राशिद को अनुच्छेद 2.1.7 का दोषी पाया गया है जिसमें "गलत भाषा, संकेत जो विपक्षी बल्लेबाज को उकसाने के लिए उपयोग किए जाते हैं" शामिल है। 

हसन ने मैच के दौरान अफगानिस्तान के बल्लेबाज हसमातुल्लाह शाहिदी की तरफ गेंद थ्रो की थी। इसके चार ओवर बाद असगर ने हसन को कंधा मारा था। 

वहीं राशिद ने पाकिस्तान की पारी के 47वें ओवर में आसिफ अली को पवेलियन भेजा था और अपनी उंगली से उन्हें बाहर जाना का इशारा किया था। 

Advertisement

मैच के बाद तीनों खिलाड़ियों ने अपनी गलती मान ली और इसी कारण किसी भी तरह की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। तीनों ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट द्वारा दी गई सजा को कबूल कर लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार