India vs South Africa 1st T20I: साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने शुक्रवार (8 नवंबर) को डरबन के किंग्समीड में भारत के खिलाफ हुए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अपनी टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे क्लासेन ने 22 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें दो चौके औऱ एक छक्का जड़ा। 

Advertisement

क्लासेन ने इस पारी के दौरान साल 2024 में टी-20 में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए। वह इस फॉर्मेट के इतिहास के चौथे और साउथ अफ्रीका के पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने एक साल में 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन ने ही यह कारनामा किया था। 

Advertisement

मजेदार बात यह है कि क्लासेन ने इस साल टी-20 में चौके सिर्फ 69 ही जड़े हैं। 2024 में उन्होंने 53 मैच की 49 पारियों में 1362 रन बनाए हैं।

गौरतलब है कि पहले टी-20 में भारत ने साउथ अफ्रीका को 61 रन से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन ने लगातार दूसरा शतक जड़ते हुए 50 गेंदों में सात चौकों और दस छक्कों की मदद से 107 रन की पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 33 रन औऱ सूर्यकुमार यादव ने 21 रन बनाए। 

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 17.5 ओवर में 141 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट, आवेश खान ने 2 विकेट औऱ अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार