साउथ अफ्रीका में खेली जा रही एसए20 लीग में अफ्रीकी खिलाड़ी जमकर धमाल मचा रहे हैं। डरबन सुपरजायंट्स और पार्ल रॉयल्स के बीच खेले गए टूर्नामेंट के 22वें मुकाबले के दौरान भी डरबन के बल्लेबाजों ने बल्ले से जमकर कहर बरपाया। खासकर हेनरिक क्लासेन ने तो छक्कों की आतिशबाजी करते हुए टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज़ अर्द्धशतक लगा दिया।

Advertisement

क्लासेन ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्द्धशतक लगाकर सबसे तेज़ अर्द्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले एसए20 में सबसे तेज़ अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड डोनावेन फरेरा के नाम दर्ज था। फरेरा ने ये कारनामा 18 गेंदों में किया था लेकिन अब ये रिकॉर्ड क्लासेन के नाम हो गया है। क्लासेन ने 17 गेंदों में 50 रनों की अपनी पारी में 2 चौके और 6 छक्के लगाकर फैंस का मनोरंजन किया।

Advertisement

ये क्लासेन की पारी का ही असर था कि डरबन सुपरजायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए और पार्ल रॉयल्स की टीम जब इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वो शुरुआत में ही मैच से बाहर हो गए। रॉयल्स की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई और पूरी टीम 13.2 ओवर में सिर्फ 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह सुपरजायंट्स ने 125 रनों से मैच जीत लिया।

Also Read: Live Score

इस जीत के साथ ही सुपरजायंट्स SA20 के दूसरे संस्करण में प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम भी बन गई। क्लासेन आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले हैं और वो जिस तरह के खतरनाक फॉर्म में नजर आ रहे हैं वो आगामी सीजन में अपनी टीम की किस्मत बदलने का काम कर सकते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि हैदराबाद की टीम क्लासेन का इस्तेमाल किस तरह से करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार