25 जनवरी, जोहानसबर्ग (CRICKETNMORE)। जोहानसबर्ग में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन नाइट वॉचमैन कागिसो रबाडा 31 रन बनाकर इशांत शर्मा की गेंद पर रहाणे को स्लिप में कैच थमाकर पवेलियन लौटे। लाइव स्कोर
Advertisement
रबाडा जिस वक्त पवेलियन पहुंचे उस वक्त साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 80 रन था। कागिसो रबाडा ने हाशिम अमला के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 64 रन की पार्टनरशिप करके भारत के गेंदबाजों को खुब परेशान किया।
Advertisement
कागिसो रबाडा ने आउट होने से पहले एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। रबाडा अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन की पार्टनरशिप करने में सफल रहे हैं।
हाशिम अमला के साथ राबाडा ने 64 रन की पार्टनरशिप करी है इससे पहले 2016 में रबाडा ने इंग्लैंड के खिलाफ 56 रन की पार्टनरशिप जोहानसबर्ग में करी थी।