13 फरवरी, हैदराबाद (CRICKETNMORE) भले ही भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाज में से एक रहे इरफान पठान भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन क्रिकेट के मैदान और बाहर उनका जलवा बरकरार है। इस समय इरफान पठान सयैद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बडोदरा की टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं । अभी हाल ही में नागपुर में हुए एक इवेंट में इरफान पठान ने एक ऐसी घटना का खुलासा किया जिसे सुनकर हर एक भारतीय इरफान पठान पर गर्व करने लगा है। कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, पूर्व कप्तान धोनी को छोड़ा पीछे

Advertisement

पठान ने पाकिस्तान लाहौर में हुए एक घटने का जिक्र करते हुए कहा एक पाकिस्तानी लड़की ने लाहौर में उनसे पुछा कि आप मुस्लिम हैं फिर भी भारतीय टीम के तरफ से क्यों खेलते हैं।

Advertisement

इसके बाद पठान ने जो जबाव दिया उससे हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इऱफान पठान ने उस लड़की को जबाव देते कहा “ भारत के लिए खेलने मेरे जीवन का सबसे बड़ा और गर्व की बात है। आज भी मैं उस वक्त को याद कर गर्व से अपना सीना चौड़ा कर लेता हूं। मेरे करियर में कई ऐसे मौके आए भारत के लिए खेलते वक्त जो मैं अपने जीवन में कभी नहीं भूलूंगा।

 

इस वाक्ये को याद कर इरफान पठान अपने आप को काफी गर्व महशूस कर रहे थे। VIDEO: थर्ड अंपायर ने ठुकराई अपील तो विराट कोहली ने लिया ऐतिहासिक फैसला

इरफान पठान ने भारत के लिए अबतक 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी- 20 मैच खेल चुके हैं। अपने पूरे करियर में अबतक इरफान पठान ने 1800 रन औऱ 301 विकेट चटका चुके हैं।VIDEO: सब्बीर रहमान ने इशांत को दिखाई आंख, फिर इशांत ने किया ऐसा जिससे सब्बीर रहमान हो गए खामोश

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार