Afghanistan vs England Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) ने बुधवार (26 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 

Advertisement

23 साल के जादरान ने 121.23 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी की और 146 गेंदों में 177 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 6 छक्के जड़े। इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले अफगानी क्रिकेटर

इब्राहिम अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप औऱ चैंपियंस ट्रॉफी में शतक जड़ने का कारनामा किया है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में शतक जड़ने वाले  वह पहले अफगानी भी हैं। 

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी

इब्राहिम ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने बेन डेकट का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में इस मैदान पर ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 165 रन बनाए थे।

Advertisement

इब्राहिम पहले एशियाई क्रिकेटर हैं, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 150 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। 

अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी पारी

इब्राहिम ने वनडे इतिहास में अफगानिस्तान के लिए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली है। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड उनके नाम ही था। इब्राहिम ने 2022 में श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में हुए मुकाबले में 162 रन बनाए थे। 

Advertisement

तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड 

वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी दोनों टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का रिकॉर्ड इब्राहिम ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और रचिन रविंद्र को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 25 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार