अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ नोएडा में होने वाले एकमात्र टेस्ट मुकाबले से पहले टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज़ इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) चोटिल होने के कारण टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं, वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके ये जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ इब्राहिम जादरान अपने बाएं पैर के टखने में मोच के कारण न्यूजीलैंड के साथ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच और साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।' आपको बता दें कि अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान की रिप्लेसमेंट की कोई जानकारी नहीं दी है।

Advertisement

गौरतलब है कि इब्राहिम जादरान का अचानक चोटिल हो जाना अफगानिस्तान टीम के लिए काफी बड़ा झटका है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो सिर्फ टेस्ट के ही नहीं, बल्कि अफगानिस्तान के लिए तीन ही फॉर्मेट खेलते हैं। इब्राहिम जादरान अपने देश के लिए 7 टेस्ट की 14 इनिंग में लगभग 38 की औसत से अब तक 541 रन ठोक चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 33 वनडे और 44 टी20 इंटरनेशनल भी खेले हैं।

बात करें अगर अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टेस्ट की तो ये मैच इन दोनों ही टीमों के बीच होने वाला पहला टेस्ट मैच होगा। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की अगुवाई हशमतुल्लाह शहीदी करेंगे, वहीं न्यूजीलैंड की कैप्टेंसी टिम साउदी के हाथों में होगी।

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की टीम - अब्दुल मलिक, बहिर शाह, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), रियाज हसन, शम्सुर्रहमान, अजमतुल्लाह ओमरजाई, रहमत शाह, शाहिदुल्ला, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अली खिल (विकेटकीपर), खलील अहमद, निजत मसूद, कैस अहदम, जहिर खान, जिया उर रहमान।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार