31 जनवरी नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। यूएई में खेेले गए एक मैच में खिलाड़ियों के द्वारा एक ऐसी हरकत की गई है जिसे देखकर आपको यकिन नहीं होगा।
Advertisement
दुबई में खेले गए ऑल स्टार्स टी 20 लीग के दौरान बल्लेबाजी करने वाली टीम के हर एक बल्लेबाज जिस तरह से रन आउट और स्टंप हुए हैं उससे हर किसी को लग रहा है कि सभी बल्लेबाज जानबूझकर आउट हुए हैं। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
Advertisement
ऐसे में आईसीसी इस मैच को लेकर जांच शुरू कर चुका है। आपको बता दें कि यह मैच शारजाह वॉरियर्स और दुबई स्टार के बीच खेला गया था।
हालांकि यह मैच मान्यता प्राप्त नहीं है लेकिन इसके बावजूद आईसीसी एंटी करप्शन यूनिट के जनरल मैनेजर एलेक्श मार्शल की निगरानी इसकी जांच शुरू हो चुकी है।