19 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। मीडिया रिपॉर्ट्स के अनुसार यह खबर जोर पकड़ रह है कि आईसीसी वनडे क्रिकेट के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव करने वाला है। खबरे की माने तो आईसीसीरी वनडे क्रिकेट में आने वाले समय में 13 देशों की टीमों के साथ एक लीग शुरु करनी वाली है जो साल 2019 में आयोजित किया जा सकता है। आईसीसी इस लीग के आधार पर दुनिया की टॉप 13 टीमें एक दूसरे के खिलाफ 3 मैचों की अपने घर या विदेश में खेलेगी।

Advertisement

इस योजना के तहत इस लीग में 10 टेस्ट खेलने वाली टीम होगी और साथ ही अफगानिस्तान और आयरलैंड के साथ एक एसोसिएट टीम को इस लीग के साथ जोड़ेगी। खबर में ये भी बात सामने आ रही है कि नेपाल जैसे देश को टीम इस लीग में शामिल किया जा सकता है।

Advertisement

गौरतलब है कि वनडे क्रिकेट से भी दर्शकों की दिलचस्पी कम होती जा रही है खासकर द्विपक्षीय सीरीज में आईसीसी को उतने दर्शक नहीं मिल पा रहे हैं जितनी पहले के दिनों में मिला करते थे जो आईसीसी के लिए बड़ा सिर- दर्द साबित हो गया था।

इसी के चलते आईसीसी वनडे क्रिकेट को दर्शकों के बीच फिर से प्रचलित और मनोरंजक बनानें के लिए ऐसा कदम उठाने की सोच रहा है।

आईसीसी के योजना के तहत 3 साल की इस वनडे लीग में हर टीम 3 साल के अंदर 36 वनडे मैच खेलेगी और इसके बाद 2 टीमों के बीच फाइनल का मुकाबला खेला जाएगा। इस लीग के कारण उन टीमों को खासा नुकसान पहुचेगा जो 36 वनडे के बाद अंतिम पायदान पर रहेगी जिसके कारण इन टीमों को वर्ल्ड कप खेलने से वंचित कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार