ICC Women's World Cup 2022: वेस्टइंडीज की भरोसेमंद खिलाड़ी हेले मैथ्यूज (Hayley Matthews) (119) और (2/41) की शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से टीम ने शुक्रवार को यहां बे ओवल में आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के शुरुआती मैच में मेजबान न्यूजीलैंड पर तीन रनों से जीत हासिल की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 259/9 रन बनाए और फिर मैथ्यूज को अमेलिया केर और ब्रुक हॉलिडे का बेशकीमती विकेट लेने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया।

Advertisement

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने शानदार शतक के साथ अंत तक लक्ष्य का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वेस्टइंडीज ने 2022 आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप तालिका में पहला अंक हासिल करने के लिए बेहतरीन वापसी की और मैच को अपने नाम कर लिया।

Advertisement

केटी मार्टिन और जेस केर की तेज 40 रनों की साझेदारी ने इसे आखिरी ओवर के लिए रन-ए-बॉल पर ला दिया, लेकिन डिएंड्रा डॉटिन के आखिरी ओवर में मैच पूरी तरह से पलट गया। डॉटिन ने मैच का अपना पहला ओवर फेंकते हुए दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को जल्द ही झटका लगा, जब सूजी बेट्स (3) रन आउट हो गईं। अमेलिया केर और कप्तान डिवाइन ने बिना किसी नुकसान के टीम को पावरप्ले के अंत तक पहुंचाया।

हालांकि, मैथ्यूज गेंद के साथ भी प्रभावी रही, उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर अमेलिया केर को फंसाकर 33 रनों की साझेदारी को तोड़ दिया। उस समय भी जीत से 213 रन दूर न्यूजीलैंड को सतर्क रुख अपनाना पड़ा था। एमी सैटरथवेट और डिवाइन ने विकेटों के बीच अच्छी दौड़ लगाकर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने का काम किया।

डिवाइन ने जल्द ही अपना अर्धशतक पूरा किया। जब यह जोड़ी क्रीज पर सहज दिखनी शुरू हुई, तो अंतिम 25 ओवरों में छह रन प्रति ओवर की जरूरत थी, स्पिनर अनीसा मोहम्मद ने जल्द दो विकेट लेकर मैच को पलट दिया।

Advertisement

इस बीच, डिवाइन ने अपना छठा वनडे शतक (127 गेंदों में 108) पूरा किया। लेकिन वह भी जल्द ही कैच आउट हो गईं।

विकेट गिरने के समय न्यूजीलैंड को अभी भी 35 गेंदों में 45 रन चाहिए थे। जेस केर ने गेंदबाजों पर आक्रमण किया और मार्टिन के साथ मिलकर अंतिम ओवर में समीकरण को छह रन पर ला दिया।

मुश्किल हालात में अपना पहला ओवर फें कने आईं डॉटिन ने दूसरी गेंद पर मार्टिन को एलबीडब्ल्यू कर दिया और इसके बाद न्यूजीलैंड की तीन रनों से करीबी हार हो गई।

Advertisement

संक्षिप्त स्कोर : वेस्ट इंडीज 50 ओवर में 259/9 (हेली मैथ्यूज 119, चेडियन नेशन 36, स्टैफनी टेलर 30, ली ताहुहू 3/57, जेस केर 2/43) न्यूजीलैंड 49.5 ओवर में 256 (सोफी डिवाइन 108, एमी सैटरथवेट 31, केटी मार्टिन 44, हेले मैथ्यूज 2/41, अनीसा मोहम्मद 2/60, डिएंड्रा डॉटिन 2/2)।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार