India Women vs South Africa Women Final, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार, 02 नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि मौजूदा वर्ल्ड कप के लीग स्टेज के दौरान जब इन दोनों टीमों की आपस में टक्कर हुई थी तब साउथ अफ्रीका ने 48.5 ओवर में 252 रनों का लक्ष्य हासिल करके रोमांचक जीत हासिल की थी। ऐसे में अब साउथ अफ्रीका की टीम एक बार फिर लीग स्टेज की तरह जीत हासिल करना चाहेगी, वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम की निगाहें साउथ अफ्रीका से हिसाब बराकर करके वर्ल्ड कप टाइटल जीतने पर टिकी होंगी।  

Advertisement

IN-W vs SA-W ICC Women's World Cup 2025: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 02 नवंबर 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई

Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai Pitch Report

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक सिर्फ चार ही वनडे मुकाबले खेले गए है जिसमें से दो रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते, वहीं एक मुकाबला रन चेज़ करते हुए जीता गया। जान लें कि यहां पहली इनिंग का औसत वनडे स्कोर 249 रन रहा है।

Advertisement

IN-W vs SA-W ODI Head To Head Record

कुल - 34
भारत - 20
साउथ अफ्रीका - 13
बेनतीजा - 01

IN-W vs SA-W ICC Women's World Cup 2025: Where to Watch?

Advertisement

आईसीसी वुमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

IN-W vs SA-W ICC Women's World Cup 2025: Player to Watch Out For

भारतीय टीम से स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर साउथ अफ्रीका टीम की तो मारिजाने कैप और लौरा वोलवार्ड अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं।

Advertisement

India Women vs South Africa Women Probable Playing XI

India Women Probable Playing XI: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर।

South Africa Women Probable Playing XI: लौरा वोलवार्ड  (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, मारिज़ाने कैप, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्राईऑन, नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

Advertisement

India Women vs South Africa Women Today's Match Prediction

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारतीय टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

IN-W vs SA-W Final Match Prediction, IN-W vs SA-W Pitch Report, IN-W vs SA-W Predicted XIs, ICC Women's World Cup 2025, Today's Match IN-W vs SA-W Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, India Women vs South Africa Women

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार