ICC Womens World Cup 2025 Points Table: साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार (13 अक्टूबर) को विशाखापत्तनम में खेले गए आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में बांग्लादेश महिला टीम को 3 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए। जिसमें शोर्ना अख्तर ने 35 गेंदों में नाबाद 51 रन और शर्मिन अख्तर ने 77 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 49.3 ओवर में 7 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। क्लो ट्रायोन ने 69 गेंदों में 62 रन और मारिज़ैन कप्प ने 71 गेंदों में 56 रन बनाए। इसके बाद नादिन डी क्लर्क ने 29 गेंदों में नाबाद 37 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। 

Advertisement

पॉइंट्स टेबल में हुई उलटफेर

साउथ अफ्रीका की इस रोमांचक जीत से पॉइंट्स टेबल में उलटफेर हुआ है। साउथ अफ्रीका की चार मैच में तीसरी जीत है और टीम पॉइंट्स टेबल में भारत को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। साउथ अफ्री का 6 पॉइंट्स हैं औऱ टीम का नेट रनरेट -0.618 है। वहीं भारतीय टीम खिसककर चौथे नंबर पर पहुंच गई है। भारत का नेट रनरेट हालांकि बेहतर है +0.682।

वहीं बांग्लादेश की टीम की चार मैच में तीसरी हार है औऱ टेबल में छठे नंबर पर है। बांग्लादेश का नेट रनरेट -0.263 है। श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम क्रमश: सातवें और आठवें नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया पहले औऱ इंग्लैंड की टीम दूसरे नंबर पर काबिज है।

Also Read: LIVE Cricket Score

टूर्नामेंट में मंगलवार (14 अक्टूबर) को श्रीलंका औऱ न्यूजीलैंड का मुकाबला होगा।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार