South Africa Women vs Pakistan Women Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 22वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच मंगलवार, 21 अक्टूबर को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी ODI मुकाबला साल 2025 में ही लाहौर के मैदान पर खेला गया था जहां पाकिस्तान ने महज़ 31 ओवर में 116 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी। हालांकि ये भी ध्यान रहे कि ये मुकाबला तीन मैचों की सीरीज का हिस्सा था, जिसे मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीतकर अपने नाम किया था।

Advertisement

SA-W vs PAK-W ICC Women's World Cup 2025: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

R.Premadasa Stadium, Colombo Pitch Report

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 22वां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक 183 ODI मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 101 रन डिफेंड और 70 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। जान लें कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 231 रन रहा है।

Advertisement

SA-W vs PAK-W ODI Head To Head Record

कुल - 31
साउथ अफ्रीका - 23
पाकिस्तान - 06
बेनतीजा - 01
टाई - 01

SA-W vs PAK-W ICC Women's World Cup 2025: Where to Watch?

Advertisement

आईसीसी वुमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।

SA-W vs PAK-W ICC Women's World Cup 2025: Player to Watch Out For

साउथ अफ्रीका की टीम से लौरा वोलवार्ड, मारिजाने कैप, और नॉनकुलुलेको म्लाबा स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर पाकिस्तान टीम की तो फातिमा सना, नाशरा संधू और सिदरा अमीन अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं।

Advertisement

South Africa Women vs Pakistan Women Probable Playing XI

South Africa Women Probable Playing XI: लौरा वोलवार्ड (कप्तान), ताज़मिन ब्रित्स, मारिजाने कैप, सुने लूस, एनेरी डर्कसेन, कराबो मेसो (विकेटकीपर), नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्राईऑन, नोंडुमिसो शांगसे, नॉनकुलुलेको म्लाबा, मसाबाता क्लास।

Pakistan Women Probable Playing XI: मुनीबा अली, ओमैमा सोहेल, सिदरा अमीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), सिदरा नवाज (विकेटकीपर), रमीन शमीम, डायना बेग, नाशरा संधू, सादिया इकबाल।

Advertisement

South Africa Women vs Pakistan Women Today's Match Prediction

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के 22वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

SA-W vs PAK-W Match Prediction, SA-W vs PAK-W Pitch Report, SA-W vs PAK-W Predicted XIs, ICC Women's World Cup 2025, Today's Match SA-W vs PAK-W SA-W vs PAK-W Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, South Africa Women vs Pakistan Women

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार