रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम ने 2016 के बाद पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में जगह बनाई है और अब 3 जून, 2025 को होने वाले फाइनल में उन्हें पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस में एक टीम का सामना करना होगा। आरसीबी के फाइनल में पहुंचने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि इस साल आरसीबी के पास ट्रॉफी जीतने का शानदार मौका है लेकिन अगर आरसीबी को ट्रॉफी जीतनी है तो वो चाहेंगे कि मुंबई इंडियंस फाइनल में ना पहुंचे।

Advertisement

मुंबई आईपीएल प्लेऑफ में सबसे दमदार टीमों में से एक रही है। वो 11 मौकों पर प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं और पांच बार खिताब जीत चुके हैं। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम आईपीएल 2025 में अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही और शुक्रवार, 30 मई को मुल्लांपुर में खेले गए एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को हराकर दूसरे क्वालिफायर में एंट्री कर चुकी है। ऐसे में अब अगर दूसरे क्वालिफायर में मुंबई की टीम पंजाब को भी हरा देती है तो हमें आरसीबी और एमआई का फाइनल देखने को मिल सकता है।

Advertisement

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर बोलते हुए कहा, “अगर आरसीबी को आईपीएल जीतना है, तो गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करनी चाहिए। मुंबई इंडियंस एक ऐसी टीम है जिसे आप फाइनल में नहीं पहुंचने दे सकते, आपको उन्हें किसी भी कीमत पर रोकना होगा।आरसीबी फाइनल में मुंबई इंडियंस को न खेलने की उम्मीद लगाए बैठी रहेगी। मुंबई इंडियंस ही एकमात्र टीम है जिसके पास आरसीबी के खिलाफ कुछ मौका है। ऐसा लग रहा है कि मुंबई फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी, लेकिन ये क्रिकेट है; कुछ भी हो सकता है। अगर मैं आरसीबी होता, तो मेरी सर्वश्रेष्ठ फाइनलिस्ट टीम गुजरात टाइटंस होती। अगर मैं आरसीबी होता, तो मैं गुजरात टाइटंस का सामना करना चाहता।”

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि आरसीबी और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में 34 मैचों में एक दूसरे का सामना किया है। इनमें से 15 मुकाबलों में आरसीबी ने जीत दर्ज की है, जबकि 19 मौकों पर मुंबई इंडियंस विजयी रही है। इस सीजन में दोनों लोकप्रिय फ्रेंचाइजी एक बार मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने हुई थीं। मेहमान टीम ने 222 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए हाई-स्कोरिंग थ्रिलर 12 रनों से जीता था। ऐसे में अगर इन दोनों टीमों के बीच फाइनल होता है तो एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार