Smriti Mandhana Records: महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना ने 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ताबड़तोड़ 87 रन की पारी खेली और टीम को दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भुमिका निभाई। इसी के साथ स्मृति मंधाना ने इस सीजन की सबसे सफल बल्लबाज रहते हुए बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

Advertisement

महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला गुरुवार (5 फरवरी) को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कोटांबी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते 203 रन बनाए और आरसीबी के सामने 204 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा।

Advertisement

दिल्ली के लिए कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 गेंदों में 57 रन की अहम पारी खेली। वहीं लौरा वोल्वाड्ट ने 25 गेंदों में 44 रन, लिजेल ली ने 30 गेंदों में 37 रन और चिनेल हेनरी ने 15 गेंदों में नाबाद 35 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और महज 9 रन पर ग्रेस हैरिस का विकेट गिर गया। इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने जॉर्जिया वोल के साथ मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों में 165 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर मैच पूरी तरह आरसीबी के पक्ष में मोड़ दिया। यह महिला प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी रही। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए शेफाली वर्मा और मेग लेनिंग ने 2023 में 162 रन की साझेदारी की थी।

स्मृति मंधाना ने सिर्फ 41 गेंदों में 87 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। यह महिला प्रीमियर लीग फाइनल इतिहास का अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बन गया। वहीं जॉर्जिया वोल ने 54 गेंदों में 79 रन बनाकर फाइनल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम किया।

इस शानदार पारी के साथ स्मृति मंधाना ने महिला प्रीमियर लीग में 1000 रन पूरे करते हुए आरसीबी के लिए ऐसा करने वाली पहली और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज़ बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इसके अलावा वह लीग इतिहास में कुल मिलाकर 1000 रन पूरे करने वाली पांचवीं खिलाड़ी बनीं। इससे पहले नेट साइवर ब्रंट (1348 रन), मेग लैनिंग (1200 रन), हरमनप्रीत कौर (1193 रन), और शेफाली वर्मा (1104 रन) ने ही ये कारनामा कर पाई थी।

Advertisement

इतना ही नहीं, इस सीजन स्मृति मंधाना ने 9 मैचों में 53.88 की औसत से 377 रन बनाकर महिला प्रीमियर लीग 2026  की सबसे सफल बल्लेबाज़ का खिताब भी हासिल किया। इस मुकाबले से पहले हरमनप्रीत कौर 342 रन के साथ इस मामले में पहले पायदान पर चल रही थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

मंधाना और वोल की ऐतिहासिक साझेदारी के दम पर आरसीबी ने 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और 2024 के बाद दूसरी बार महिला प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार