टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर भारत लौटे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को अन्य भारतीय खिलाड़ियों के साथ शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन में सम्मानित किया गया। रोहित के साथ सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे भी इस दौरान मौजूद थे। रोहित को जब सम्मानित किया गया तो उसके बाद उन्होंने विधान भवन के सदस्यों को संबोधित भी किया और तभी उनका मज़ाकिया अंदाज़ भी देखने को मिला।

Advertisement

विधान भवन के सदस्यों ने रोहित का स्वागत 'मुंबई चा राजा रोहित शर्मा' के नारे के साथ किया। ये बिल्कुल वैसा ही माहौल बन गया था जैसे वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान माहौल था। रोहित शर्मा ने इस स्पेशल सम्मान से उन्हें सम्मानित करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को धन्यवाद दिया।

Advertisement

इस दौरान विधान भवन में अपने भाषण के दौरान, रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव की टांग भी खींची। रोहित ने सूर्या के द्वारा पकड़े गए डेविड मिलर के कैच के बारे में भी मज़ाक किया। रोहित शर्मा ने कहा, "सूर्या ने गेंद पकड़ने के बाद मुझसे कहा कि गेंद उसके हाथ में आ गई। भगवान का शुक्र है कि गेंद उसके हाथ में आ गई। वरना, मैं उसे बाहर बैठा देता।"

रोहित सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस जोक को सुनाने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सम्मान समारोह के दौरान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों ने मराठी में बात की। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने रोहित शर्मा के बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा कि अगर सूर्यकुमार ने अंतिम ओवर में कैच नहीं लिया होता तो पूरा देश निराश होता।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार