31 अगस्त। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भुवेश्वर कुमार को भी बाहर रखा गया है। वहीं अब खबर आई है कि भुवी ने खुद ही अपना नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए नाम वापस ले लिया है।
Advertisement
ऐसा इसलिए क्यों कि भुवी की तबीयत अच्छी नहीं हैं ऐसे में उन्होंने टी-20 सीरीज से बाहर होने का फैसला किया।
Advertisement
आपको बता दें कि सितंबर में होने वाले टी-20 सीरीज में भारतीय टीम नवदीप सैनी, खलील अहमद और दीपक चाहर जैसे युवा तेज गेंदबाजों के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम का हिस्सा थे और साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेले गए टी20 सीरीज और वनडे सीरीज का भी हिस्सा रहे थे।