टी20 वर्ल्ड कप 2022 का 30वां मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पर्थ में खेला जाएगा।

Advertisement

IND vs SA: Match Preview:

Advertisement

भारतीय टीम ने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है। पिछले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय टीम के तीन बल्लेबाज़ रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। टूर्नामेंट में अब तक टीम के टॉप स्कोरर विराट कोहली रहे हैं। विराट ने दो मैचों में अर्धशतक जड़ते हुए कुल 144 रन बनाए हैं और इस दौरान वह दोनों ही मैचों में नॉट-आउट रहे। हालांकि केएल राहुल खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं और यह टीम के लिए चिंता का विषय है।

भारतीय टीम के गेंदबाज़ों ने भी अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 23 साल के युवा गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने दो मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं। भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या ने 3-3 विकेट झटके हैं। वहीं अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, और रविचंद्रन अश्विन के नाम दो-दो विकेट दर्ज हैं।

साउथ अफ्रीका ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को 104 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। इस मैच में राइली रूसो ने 194.64 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 109 रनों की पारी खेली थी। क्विंटन डी कॉक भी शानदार फॉर्म में नज़र आए हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने पिछले दोनों ही मैचों में अर्धशतकीय पारी खेली है। एडन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्ट्रब्स, और हेनरिक क्लासेन ने भी बीते समय में काफी शानदार क्रिकेट खेला है।

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ भी अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। एनरिक नार्खिया ने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 3.3 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। इस मैच में तबरेज शम्सी ने भी 3 विकेट अपने नाम किए थे। कगिसो रबाडा और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला था।

Advertisement

IND vs SA: Match Details

दिन - रविवार, अक्टूबर 30, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार शाम 04:30 बजे
वेन्यू - पर्थ

IND vs SA: Match Prediction

Advertisement

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की पूरी संभावना है, लेकिन इस मैच में भारतीय टीम फेवरेट रहेगी।

IND vs SA Head-to-Head

कुल - 22
भारत - 13
साउथ अफ्रीका - 09

Advertisement

IND vs SA: Where to Watch?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी एन्जॉय कर सकते थे।

IND vs SA Team News

Advertisement

कोई भी नया अपडेट टीमों की तरफ से जारी नहीं किया गया है।

IND vs SA Probable Playing XI

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

Advertisement

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), राइली रूसो, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, तबरेज़ शम्सी

IND vs SA Fantasy XI

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक
बल्ला: विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, राइली रूसो, डेविड मिलर
सभी: हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल
बाउल: अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, मोहम्मद शमी

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार