India vs New Zealand 1st Test Day 2 Highlights: यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और केएल राहुल (KL Rahul) की शानदार पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन के अंत तक 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। खेल खत्म होने पर भारतीय टीम मेजबानों से 209 रन पीछे है।
दिन के तीसरे सत्र में जायसवाल और राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को शानदार शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 27.5 ओवर में 130 रनों की साझेदारी की। टीम को एकमात्र झटका जायसवाल के रूप में झटका लगा जिन्होंने 89 गेंदों में 16 चौकों की बदौलत 85 रन की पारी खेली। उनके बाद राहुल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया और 116 गेंदों में 52 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 35 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।
कीवी टीम के लिए एकमात्र विकेट मैट हेनरी के खाते में गया।
इससे पहले दूसरे दिन के खेल के दौरान न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रनों पर सिमट गई। जिसमें हेनरी निकल्स ने 355 गेंदों में नाबाद 175 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 216 गेंदों में 118 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 394 गेंदों मे 216 रन की बेहतरीन साझेदारी की।
बता दें कि तीसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन से आगे खेलने उतरी थी।
भारत के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके। उनके अलावा आकशदीप ने 3 विकेट, अंशुल कंबोज ने 2 ओर प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।
टीमें
भारत की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।