भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच के समय तक दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम जीत से अभी भी 55 रन दूर।

Advertisement

दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरूआत बहुत खराब रही और 29 रन के कुल स्कोर तक 5 विकेट गिर गए। लेकिन ऋषभ पंत ने एक छोर संभाले रखा और शानदार अर्धशतक जड़ा। पहले सत्र के अंत पर पंत 50 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्के अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 6 रन बनाए हैं। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए अभी तक दूसरी पारी में एजाज पटेल ने 4 विकेट, ग्लेन फिलिप्स और मैट हेनरी ने 1-1 विकेट लिया है। 

गौरतलब है कि तीसरे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 174 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत के सामने जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य रखा।

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में विल यंग ने 51 रन, ग्लेन फिलिप्स ने 26 रन, डेवोन कॉनवे ने 22 रन औऱ डेरिल मिचेल ने 21 रन बनाए। 

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट, आकाश दीप और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया। 

Advertisement

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल  के 82 रन  औऱ विल यंग की 71 रन की पारी के दम पर पहली पारी में 235 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाए और 28 रन की अहम बढ़त हासिल की। जिसमें भारत के लिए शुभमन गिल ने 90 रन औऱ ऋषभ पंत ने 60 रन की बेहतरीन पारी खेली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार