India A vs Pakistan A Highlights: वृंदा दिनेश के तूफानी अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार अर्धशतक के दम पर इंडिया ए ने बैंककॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। ग्रुप ए में शामिल इंडिया ए की यह पहली जीत है और पाकिस्तान ए की पहली हार है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ए की टीम 18.5 ओवर में 93 रन पर ऑलआउट हो गई। शवाल ज़ुल्फ़िकार ने 23 रन और गुल रुख ने 21 रन बनाए। टीम की 8 बैटर दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।
इंडिया ए के लिए कप्तान राधा यादव, प्रेमा रावत और साइमा ठाकोर ने 2-2 विकेट, मिनु मनी और जिंतिमनी कलिता 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाब में इंडिया ए ने 10.1 ओवर में 2 विकेट गवाकर जीत हासिल की। शुरूआत खराब रही और हुमैरा काज़ी (0) बिना खाता खुले ही वापस लौट गईं। इसके बाद वृंदा औऱ अनुष्का शर्मा के बीच दूसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी हुई।
वृंदा ने 29 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए, जिसमें 12 चौके जड़े। वहीं अनुष्का ने 26 गेंदों में 24 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
पाकिस्तान ए के लिए वाहिदा अख्तर और मोमिना रियासत ने 1-1 विकेट लिया।