19 सितंबर। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने मंगलवार को कहा कि खिलाड़ी भारत के खिलाफ होने वाले मैच को अन्य मैचों की तरह ही देखते हैं। सरफराज ने एशिया कप में भारत के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भारत-पाकिस्तान मैच में हमेशा दबाव रहता है।

Advertisement

हमने खिलाड़ियों से कहा दिया है कि यदि वे टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं तो उन्हें प्रत्येक मैच को भारत-पाकिस्तान मैच की तरह लेना होगा। यहां दबाव तो है, लेकिन हम चाहते हैं कि इसका प्रभाव हमारे ऊपर न पड़े और हम अच्छा प्रदर्शन करें।" 

उन्होंने कहा, "एक खिलाड़ी के रूप में हम भारत-पाकिस्तान को सामान्य रूप से देखते हैं। लेकिन जब मैच होता है और टीवी पर इसकी चर्चा होती है तो इसके प्रचार का प्रभाव पड़ता है।" 

कप्तान ने कहा, "बहुत से लोग यह कहते हैं कि यह मैच पाकिस्तानी गेंदबाजों और भारतीय बल्लेबाजों के बीच का मुकाबला है। लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता।" 

Advertisement

दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें इंग्लैंड में पिछले साल खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के जैसा ही मुकाबले की उम्मीद है, सरफराज ने कहा, "यह अतीत का एक समय था जो अब गुजर गया है। यह हमारे लिए एक यादगार मैच था और हमारी यादों में हमेशा रहेगा।" 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार