14 फऱवरी, (CRICKETNMORE)। भारत ने अपने बेहतरीन हरनफनमौला खेल से मंगलवार देर रात सेंट जॉर्ज पार्क मैदान पर खेले गए पांचवें वनडे मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका को 73 रनों से हरा कर इतिहास रच दिया। साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर टीम इंडिया की किसी भी फॉर्मेट में यह पहली सीरीज जीत है। 

Advertisement

भारत ने छह वनडे मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम करते हुए आईसीसी वनडे रैकिंग में दुनिया के नंबर 1 टीम बन गई है।क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

 
Advertisement

सीरीज की शुरुआत से पहले भारत के 119 पॉइट्स थे और साउथ अफ्रीका के 121 पॉइट्स। लेकिन पांचवें वनडे में मिली शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने 122 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम गिरकर 118 पॉइट्स पर पहुंच गई है। अब अगर भारत आखिरी मुकाबला हार भी जाता है, तो इससे उसकी रैकिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पांचवां मौका है जब भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टीम रैकिंग में पहले स्थान पर पहुंची है। बता दें कि कोहली एंड कंपनी टेस्ट रैकिंग में भी पहले स्थान पर है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार