भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ियों ने यहां सिडनी क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को आयोजित पहले वनडे मुकाबले से पहले नस्लवाद के खिलाफ 'बेयरफुट सर्कल' (Barefoor Circle) समारोह में हिस्सा लिया। 'बेयरफुट सर्कल' के माध्यम से दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के मूल लोगों के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया।

Advertisement

आईसीसी ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। आईसीसी ने इस समारोह से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें दोनों टीमों के खिलाड़ी खाली पैर मैदान में गोलाकार में खड़े होकर नस्लवाद के खिलाफ अपना विरोध अपने अंदाज में दर्ज कर रहे हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने जब इस साल इंग्लैंड का दौरा किया था, उसकी टीम ने नस्लवाद के विरोध को गंभीरता से नहीं लिया था और इसके लिए उसकी कड़ी आलोचना हुई थी।

वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने इंग्लैंड दौरे पर घुटने के बल बैठकर नस्लवाद का विरोध नहीं करने पर एरॉन फिंच और इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को कड़ी फटकार लगाई थी।

फिंच ने तब कहा था कि इसके लिए खास इशारों की जरूरत नहीं है लेकिन अब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेयरफुट सर्कल के माध्यम से नस्लवाद का विरोध किया है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार