19 सितंबर। रोहित शर्मा और शिखर धवन की आतिशी पारी खेलकर पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा 52 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं शिखर धवन 46 रन बनाकर आउट हुए।  स्कोरकार्ड

Advertisement

भारतीय टीम ने पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिया। 

Advertisement

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 35वां अर्धशतक जमाने का कमाल कर दिखाया। दोनों भारतीय बल्लेबाजों के अलावा दिनेश कार्तिक ने 30 रन की पारी खेली तो वहीं अंबाती रायडू 31 रन बनाकर भारत को शानदार जीत दिला दी।

पाकिस्तान के तरफ से फहीम अशरफ ने एक विकेट लिए तो वहीं शादाब खान के खाते में एक विकेट आया। इससे पहले भारत के गेंदबाजों ने कमाल का परफॉर्मेंस कर पाकिस्तान की टीम को केवल 162 रनों पर ऑलआउट कर दिया था।

भुवी ने 3 विकेट और केदार जाधव ने हैरान करते हुए 3 विकेट लिए और पाकिस्तान की टीम की कमर तोड़ दी। अब भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर 23 सितंबर को एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

24 घंटे के अंदर भारत की टीम ने दो वनडे मैच जीतकर इतिहास रच दिया है। वनडे क्रिकेट के इतिहास मे ऐसा कारनामा किसी टीम ने पहली दफा किया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार