20 सितंबर। रोहित शर्मा और शिखर धवन की आतिशी पारी खेलकर एशिया कप 2018 में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। रोहित शर्मा 52 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं शिखर धवन 46 रन बनाकर आउट हुए।  स्कोरकार्ड

Advertisement

भारतीय टीम ने पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी कर पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिया। 

Advertisement

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 35वां अर्धशतक जमाने का कमाल कर दिखाया। दोनों भारतीय बल्लेबाजों के अलावा दिनेश कार्तिक ने 30 रन की पारी खेली तो वहीं अंबाती रायडू 31 रन बनाकर भारत को शानदार जीत दिला दी।

पाकिस्तान के तरफ से फहीम अशरफ ने एक विकेट लिए तो वहीं शादाब खान के खाते में एक विकेट आया। इससे पहले भारत के गेंदबाजों ने कमाल का परफॉर्मेंस कर पाकिस्तान की टीम को केवल 162 रनों पर ऑलआउट कर दिया था।

भुवी ने 3 विकेट और केदार जाधव ने हैरान करते हुए 3 विकेट लिए और पाकिस्तान की टीम की कमर तोड़ दी। अब भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर 23 सितंबर को एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

24 घंटे के अंदर भारत की टीम ने दो वनडे मैच जीतकर इतिहास रच दिया है। वनडे क्रिकेट के इतिहास मे ऐसा कारनामा किसी टीम ने पहली दफा किया है।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार